Jan Dhan Account and Aadhaar Card Link : भारत सरकार द्वारा देश के नागरिकों के लिए कई लाभकारी योजनाएं शुरू की गई हैं। इन योजनाओं में से पीएम जन धन योजना सबसे महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है।
इस योजना के माध्यम से कई अन्य लाभकारी योजनाओं का आसानी से लाभ उठाया जा सकता है। आपको बता दें कि जनधन खाताधारक को कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। इसके साथ ही हर सरकारी योजना का लाभ सबसे पहले जनधन खाते में ही दिया जाता है।
जन धन योजना के तहत देश में कुल 44.23 करोड़ बैंक खाते
इस योजना की शुरुआत के बाद से अब लगभग हर देशवासी के पास बैंक खाता है। जन धन खाता एक जीरो बैलेंस खाता है जिसमें सरकार विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे लोगों को हस्तांतरित करती है।
जनवरी 2022 के आंकड़ों के मुताबिक जन धन योजना के तहत देश में कुल 44.23 करोड़ बैंक खाते खोले गए हैं. आपको बता दें कि जन धन खातों को आधार कार्ड से लिंक करना बेहद जरूरी है। ऐसा नहीं करने पर लाखों रुपए का नुकसान हो सकता है। आइए खबरों के जरिए बताते हैं लिंकिंग प्रोसेस।
आधार कार्ड और जन धन खाता जोड़ने की प्रक्रिया
- दोनों को लिंक करने के लिए सबसे पहले उस बैंक में जाएं जहां आपको अकाउंट लिंक करना है।
- बैंक जाते समय आपको आधार कार्ड की फोटोकॉपी भी साथ रखनी चाहिए।
- यहां आपको दोनों को लिंक करने के लिए एक फॉर्म भरना होगा।
- इसके बाद बैंक आपके आधार कार्ड और जन धन खाते को लिंक कर देगा।
- इसके अलावा आप मोबाइल एसएमएस के जरिए भी लिंक कर सकते हैं।
- इसके लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से एसएमएस भेजें। इसके लिए यूआईडी आधार नंबर, अकाउंट नंबर लिखकर 567676 नंबर पर भेज दें।
- इसके बाद आपका आधार और जन धन खाता लिंक हो जाएगा।
- इसके अलावा आप दोनों को बैंक के एटीएम से भी लिंक कर सकते हैं।
अकाउंट लिंक करने पर मिलते हैं ये फायदे
जन धन खाते में खाताधारक को रुपे डेबिट कार्ड की सुविधा भी मिलती है। इस कार्ड में 1 लाख का दुर्घटना बीमा कवर मिलता है। लेकिन, खाताधारक का नॉमिनी इस बीमा कवर का लाभ तभी उठा सकता है।
जब उसने अपने खाते को आधार कार्ड से लिंक किया हो। खाताधारक को डेबिट कार्ड के अलावा 30 हजार रुपये के दुर्घटना मृत्यु बीमा का भी अलग से लाभ मिलता है। ऐसे में जामधन खाते को आधार कार्ड से जल्द से जल्द लिंक कराएं।
इन बैंकों में खुल सकते हैं जन धन खाता
जन धन खाता किसी भी सरकारी बैंक में खोला जा सकता है। इसके अलावा कई निजी बैंकों ने भी जन धन खाते खोलना शुरू कर दिया है। आपकी सुविधा के लिए हम जन धन खाता खोलने वाले देश के प्रमुख बैंकों की सूची दे रहे हैं।
- एचडीएफसी बैंक
- ऐक्सिस बैंक
- आईसीआईसीआई बैंक
- यस बैंक
- फेडरल बैंक
- कोटक महिंद्रा बैंक
- कर्नाटक बैंक
- इंडसइंड बैंक
- आईएनजी वैश्य बैंक
- धनलक्ष्मी बैंक
- महाराष्ट्र बैंक
- सेन्ट्रल बैंक