Bank Holidays In August : जानिए अगस्त महीने में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, बैकिंग से जुडे काम जल्दी निपटाएं

0
80
Bank Holidays In August

Bank Holidays In August: अगस्त का महीना शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं, अगर आपका भी बैंक से जुड़ा कोई काम है तो यह खबर आपके बहुत काम की है। अगस्त में कई बड़े त्योहार हैं, जिसके चलते 13 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे।

ये छुट्टियां त्योहारों, खास दिनों से जुड़ी होंगी। ऐसे में अगर आपका भी किसी बैंक में काम है तो ब्रांच में जाने से पहले इस लिस्ट को जरूर चेक कर लें। कहीं ऐसा न हो कि तुम बैंक में जाओ और वहां ताला लटका हुआ पाओ।

दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने अगस्त महीने में पड़ने वाली छुट्टियों की लिस्ट जारी की है। अगस्त के महीने में कई त्यौहार आते हैं। जिसमें रक्षा बंधन (Raksha Bandhan 2022), 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस (Independence day 2022), जन्माष्टमी ( Janmashtami) सहित कई त्योहार शामिल हैं।

देखिए बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट (Bank Holidays List)

  • 1 अगस्त 2022- द्रुपका शे-जी त्योहार (सिर्फ सिक्किम)
  • 7 अगस्त 2022-पहला रविवार
  • 8 अगस्त 2022-मोहर्रम (जम्मू और श्रीनगर)
  • 9 अगस्त 2022- मुहर्रम (अगरतल्ला, अहमदाबाद, अइज़ोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, हैदराबाद, जयपुर, कानुपर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर और रांची में बैंक बंद रहेंगे।)
  • 11 अगस्त 2022-रक्षाबंधन (पूरे देश में छुट्टी)
  • 13 अगस्त 2022-दूसरा शनिवार
  • 14 अगस्त 2022-रविवार
  • 15 अगस्त 2022-स्वतंत्रता दिवस
  • 16 अगस्त 2022-पारसी नववर्ष ( बेलापुर, मुंबई और नागपुर में छुट्टी)
  • 18 अगस्त 2022- जन्माष्टमी (भुवनेश्वर, देहरादून, कानपुर और लखनऊ में छुट्टी)
  • 19 अगस्त – जन्माष्टमी
  • 20 अगस्त – श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (सिर्फ हैदराबाद)
  • 21 अगस्त 2022-रविवार
  • 28 अगस्त 2022-रविवार
  • 29 अगस्त – श्रीमंत शंकरदेव की तिथि (सिर्फ गुवाहाटी)
  • 31 अगस्त 2022-गणेश चतुर्थी (गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here